जौनपुर, जनवरी 26 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालयी एक दिवसीय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान पर सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज की टीम ने सूर्यबली यादव पीजी कॉलेज, देवकली को कड़े संघर्ष में 41-40 के बेहद करीबी अंतर से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं सूर्यबली यादव पीजी कॉलेज की टीम उपविजेता रही। मेजबान राज श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों राज श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज, सूर्यबली यादव पीजी कॉलेज, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, तिलकधारी सिंह महाविद्यालय तथा पीजी कॉलेज गाजीपुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेता तथा उपविजेत...