गाज़ियाबाद, मार्च 5 -- गाजियाबाद। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम की शानदार जीत पर शहर के युवा खिलाड़ियों में उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि फाइनल में भी भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम करेगी। बुधवार को महामाया स्टेडियम समेत अन्य क्रिकेट ग्राउंड पर खिलाड़ी अभ्यास के दौरान टीम इंडिया की जीत की संभावनाओं पर चर्चा करते दिखे। भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। बुधवार को महामाया स्टेडियम समेत अन्य ग्राउंड पर खिलाड़ी भारतीय टीम की रणनीति पर चर्चा करते नजर आए। वहीं, कोच ने प्लेईंग 11 को लेकर रणनीति पर बात की। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी देव ने बताया कि जिस तरीके से भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.