हाजीपुर, सितम्बर 15 -- गोरौल, संवाद सूत्र। बेनीपट्टी गांव में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बेनीपट्टी की टीम ने पीरापुर टीम को हरा कर कप पर कब्जा जमा लिया। बेनीपट्टी गांव में हुए फाइनल मैच में बेनीपट्टी टीम के कप्तान सुंदरम कुमार ने टॉस जीतकर क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया। वहीं पीरापुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में अपना 4 विकेट गंवा कर मात्र 126 रन ही बना सका। इसके जवाब में बेनीपट्टी की टीम ने 8 ओवर 2 बॉल में अपना 2 विकेट गंवा कर 127 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। विजेता टीम के बॉबी कुमार की धुआंधार बल्लेबाजी के कारण यह जीत हासिल हो सकी। इतना ही नहीं बॉबी ने बौलिंग कर लगातार दो विकेट लेकर विरोधी टीम के मनोबल को तोड़ दिया और अपने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। विजेता टीम के कप्तान सुंदरम को निल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.