शाहजहांपुर, दिसम्बर 15 -- शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वर्गीय प्रेमधर पाठक मेमोरियल अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। अंतिम मैच में लखनऊ की टीम ने शाहजहांपुर को दो विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। आखिरी ओवर तक चले मुकाबले ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहजहांपुर की टीम 25 ओवर में 171 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से मोहम्मद जैद ने शानदार 59 रन बनाए, जबकि नीतीश कुशवाहा ने 53 रनों की उपयोगी पारी खेली। लखनऊ की ओर से सत्यम पांडे ने तीन विकेट झटके, वहीं जय और शाहिद ने दो-दो विकेट लेकर शाहजहांपुर की पारी को नियंत्रित किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने मुकाबले को आखिरी ओवर तक खींच लिया। लखनऊ ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.