गिरडीह, फरवरी 9 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय और बेंगाबाद सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित बैदाडीह गांव स्थित खेल मैदान में रविवार को फाइनल मैच के साथ 5 दिवसीय नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन किया गया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रुप में सामाजिक कार्यकर्ता मो परवेज आलम उपस्थित थे। फाइनल मैच खेलने मैदान में उतरी दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि सहित अन्य लोगों ने हाथ मिलाकर, बल्लेबाजी और गेंदबाजी करके मैच का शुभारंभ किया। बता दें कि टूर्नामेंट का फाइनल मैच बनहथी और बलायडीह के बीच खेला गया , जिसमें बलायडीह की टीम ने टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 औवर में 67 रन बनाया । लक्ष्य का पीछा करने उतरी बन्हथी की टीम मात्र 51 रन बना सकी और बलायडीह की टीम ने मैच 16 रनों से जीत लिया। मुख्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम के...