भदोही, जनवरी 31 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मेढ़ी मैदान में चल रहे महर्षि आज़ाद राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सेवाश्रम इंटर कॉलेज सुरियावां की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शशांक इलेवन को 5 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। सेवाश्रम इंटर कालेज के कप्तान टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। जो पूरी तरह सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए शशांक इलेवन की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी। टीम की ओर से लक्ष्य यादव ने 56 गेंदों में 79 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि मयंक दुबे ने 29 गेंदों पर 46 रन बनाकर अहम योगदान दिया। गेंदबाजी में सेवाश्रम इंटर कॉलेज की ओर से संदीप गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 17 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.