आजमगढ़, दिसम्बर 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस लाइन में चल रही चार दिवासीय वालीबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को सेमी फाइनल मैच हुआ। रोमांचक मुकाबलों में डीआईजी कार्यालय और पुलिस लाइन की टीम विजयी रही। दोनों टीमों के बीच गुरुवार को फाइनल मुकाबला होगा। पुलिस लाइन में चल रही चार दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय और एसपी कार्यालय की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पुलिस लाइन और सर्किल सगड़ी की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें पुलिस लाइन की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबला गुरुवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.