गोड्डा, जनवरी 11 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 19 जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गुमला में खेले गए सुपर डिविजन के मुकाबले में कोडरमा को 7 विकेट से पराजित कर गोड्डा की टीम फाइनल में प्रवेश कर गई। गोड्डा की अंडर 16 टीम ने गांधी मैदान में केक काटकर जश्न मनाया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रंजन कुमार ने अंडर 16 के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष अंडर 14 की टीम भी ईस्ट जोन की चैंपियन रही है और अंडर 19 की टीम भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर गई है। 18 जनवरी से जेएससीए द्वारा आयोजित अंडर 16 टूर्नामेंट में भी आपलोंगो को बेहतर प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी मिली है। उपाध्यक्ष अमित बोस ने बताया कि गोड्डा की टीम अंडर 19 में पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए फाइनल तक का रास्ता तय किया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.