चम्पावत, जनवरी 10 -- लोहाघाट। पुलहिंडोला में प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में किमतोली यंग स्टार इलेवन ने किमतोली लेजेंड को हराया। पहले खेलते हुए किमतोली लेजेंड की टीम ने निर्धारित ओवर में 148 रन बनाए। प्रमोद अधिकारी ने 52 रन बनाए। जवाब में किमतोली यंग स्टार दो विकेट खोकर जीत हासिल की। 56 रन बनाने वाले वीरेंद्र रावत को मैन आफ द मैच चुना गया। अंपायर नरेश भंडारी और मोहन भंडारी रहे। स्कोरर योगेश भंडारी रहे। अमित धौनी, डिकर सिंह भंडारी, नैन सिंह भंडारी और कमल प्रथोली ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...