भागलपुर, नवम्बर 14 -- शंकर शाह विक्रमशिला महाविद्यालय के खेल मैदान में चल रहे केसीएल यानि कहलगांव क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के सातवें दिन गुरुवार को पहला सेमीफाइनल और दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। पहला सेमीफाइनल मैच एसआरके इलेवन और एमसीसी कहलगांव टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर एमसीसी कहलगांव ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरके इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जवाब में एमसीसी कहलगांव की टीम निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी। इस तरह एसआरके इलेवन ने 51 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच का खिताब सौरभ तिवारी को दिया गया, जिन्होंने 27 गेंदों पर शानदार 83 रन बनाए। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच बाबा इलेवन और इंडियन ग्राफिक्स टीमों के बीच खेला गया...