जमुई, दिसम्बर 29 -- जमुई, एक प्रतिनिधि। खैरा के झुंडो पंचायत अंतर्गत डहुआ खेल मैदान मे विगत सप्ताह से डहुआ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। रविवार को फ़ाइनल मैच का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास सिंह ने बैटिंग कर विधिवत किया। प्रीमियर लीग टूर्नामेंट मे कुल 8 टीमें भाग लिया, सभी मैच नॉक आउट के आधार पर खेला गया। लगातार मैच जीतते हुए फ़ाइनल मैच मे खपरिया बनाम झुंडो टीम के बीच खेला गया, टॉस जीतकर खपरिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर मे कुल 80 रन बनाये। जबाब मे झुंडों की टीम ने कल 11 ओवर में दो विकेट खोकर असानी से 8 विकेट से मैच मे जीत दर्ज की और ट्रॉफी अपने नाम किया। इस फाइनल मैच को देखने के लिए हजारों क्रिकेट प्रेमी मैदान के चारों तरफ मौजूद थे। मैन ऑफ़ द मैच झंडो टीम के खिलाड़ी श्री गुड्डू दुबे को दिया गया। विजेत...