अलीगढ़, दिसम्बर 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नॉर्थ ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एएमयू के साथ किसका होगा। इसका फैसला बुधवार को होगा। अखिरी सेमीफाइनल में मुकाबले में जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली और दिल्ली यूनिवर्सिटी भिड़ने जा रही है। जो टीम जीतेगी वह एएमयू से फाइनल में खिताब के लिए लड़ेगी। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पवेलियन पर आज नॉर्थ ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले खेले गए। जिनमें जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली और दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी गेम्स कमेटी के सचिव प्रोफेसर सय्यद अमजद अली रिजवी ने विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की। पहला मैच जामिया मिलिया इस्लामिया बनाम ...