प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 10 -- चंचल दादा महाराजगंज ने भगवानपुर को पांच ओवर में हराया। पट्टी क्षेत्र के जय मां शंकरावल देवी क्रिकेट प्रतियोगिता पृथ्वीगंज बाजार रमईपुर दिशिनी सीजन 3 पृथ्वीगंज बाजार में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा। मुकाबला चंचल दादा महाराजगंज और भगवानपुर की टीमों के बीच खेला गया। मैच में भगवानपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया। निर्धारित आठ ओवर में भगवानपुर की टीम ने सात विकेट खोकर 74 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंचल दादा महराजगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र पांच ओवर में ही 75 रन बनाकर जीत हासिल की। टीम के आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज के आगे भगवानपुर के गेंदबाज बेबस नज़र आए। इस शानदार जीत के साथ चंचल दादा महाराजगंज की...