सुल्तानपुर, फरवरी 9 -- बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के रैना जगदीशपुर में आयोजित स्वर्गीय पंडित कालीदीन तिवारी स्मारक लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। खिताबी मुकाबले में एहसार इलेवन सोनबरसा ने ताज इलेवन दौनौ को 9 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एहसार इलेवन सोनबरसा की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए। टीम की ओर से शोएब ने 31 गेंदों में 41 रनों की शानदार और आक्रामक पारी खेली, जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ताज इलेवन दौनौ की टीम कड़े मुकाबले के बावजूद 15 ओवरों में 8 विकेट खोकर 95 रन ही बना सकी। इस तरह सोनबरसा की टीम ने 9 रनों से फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मैच के बाद पुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.