फतेहपुर, दिसम्बर 15 -- हथगाम। क्षेत्र के अकबरपुर चौराई प्रीमियम लीग क्रिकेट मैच का फाइनल रविवार को ऊंचाहार व जमोहरा मोहम्मदाबाद के बीच खेला गया। जिसमें ऊंचाहार की टीम ने 40 रन से विजय हासिल कर ट्राफी पर कब्जा किया। वहीं टीम के सनी कुमार को मैन ऑफ द सिरीज घोषित किया गया। ऊंचाहार की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 16 ओवर में सनी कुमार की धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर 141 रन बनाए। टीम की ओर से खेलते हुए उन्होंने महज 20 गेंदो में आठ छक्के व चार चौके जडे। जबकि अंकित कुमार ने 37 रनों का योगदान दिया। दिए गए लक्ष्य के जबाव में खेलने उतरी जमोहरा मोहम्दाबाद की टीम ने कप्तान गिल बाबा ने 30 रन बनाए जबकि रैना ने 32 रनों का योगदान दिया। विपक्षी टीम के अमित कुमार की कसी गेंदबाजी के सामने इनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। जिसके चल...