हमीरपुर, फरवरी 16 -- बिवांर, संवाददाता। फाइनल मुकाबले में उमरी ने टीहर को 80 रन से हराकर कप पर कब्जा कर लिया। सुखदेव को मैन ऑफ दि टूर्नामेंट घोषित किया गया। विजेता टीम को कप व नगर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुस्करा विकास क्षेत्र के टीहर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उमरी और टीहर के बीच खेला गया। जिसमें उमरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 128 रन बनाए। जिसमें चार छक्के के साथ राज ठाकुर ने तीस रन, तीन छक्के के साथ 20 रन आशिक, एक छक्के के साथ 15 रन सुखदेव ने बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीहर की टीम 48 रन पर ऑल आउट हो गई। उमरी की ओर से प्रदीप व राज ठाकुर ने तीन-तीन विकेट लिए। विजेता टीम को कप नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट का बेस्ट प्लेयर के रूप में सुखदेव को घोषित किया गया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.