पाकुड़, फरवरी 19 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के गोपालपुर मैदान में आदिवासी इवेन गौंटा गोपालपुर द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। बेहद रोमांचक रहे मुकाबले में सखी राइडर आसनसोल ने पेनाल्टी शूट आउट में 02 गोल से किंग फिशर पोटका को हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन निर्धारित समय तक बराबरी पर रहने के बाद फैसला पेनाल्टी शूटआउट पर हुआ। जहां सखी राइडर आसनसोल ने बढ़त बनाते हुए जीत सुनिश्चित की। विजेता एवं उपविजेता टीमों को पूर्व विधायक सह भाजपा नेता दिनेश मरांडी व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के पुत्र सनातन मरांडी के हाथों डमी चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कमिटी की ओर से विजेता टीम को 05 लाख रुपए और उपविजेता टीम को 04 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.