कौशाम्बी, जनवरी 1 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड कड़ा के खोचकीमई ग्राम पंचायत में नववर्ष के अवसर पर वॉलीबाल का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने किया। फाइनल मुकाबला परास की टीम ने 21-8 से अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला परास और दारानगर के बीच हुआ। गुरुवार शाम परास की टीम ने 21-8 से मुकाबला जीतते हुए शील्ड अपने नाम कर लिया। विजयी व हारी टीम को आयोजक मंडल द्वारा शील्ड, मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने उपस्थित खिलाड़ियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर...