चक्रधरपुर, फरवरी 8 -- राउरकेला,संवाददाता। राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की ओर से बिसरा प्रखंड के जराईकेला स्थित कोपसिंगा गांव में प्रखंड स्तरीय संवर्धन ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में कार्यपालक निदेशक (खान विकास-सीएमएलओ) बीके गिरि बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं एवं सीएसआर) टीजी कानेकर उपस्थित थे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारूबहाल की केटी ब्रदर्स और बंडामुंडा आरएस कॉलोनी के बीच खेला गया। जिसमें सारूबहाल की टीम विजयी रही। बीके गिरि ने विजेता टीम को बधाई और सभी सहभागी टीमों की खेल भावना और उत्साह की सराहना की। उन्होंने क्षेत्र में फुटबॉल के महत्व पर प्रकाश डालते ग्रामीण युवाओं में टीमवर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका को रेखांकित कि...