चक्रधरपुर, जनवरी 21 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलवे अस्पताल में मंगलवार को "फाइट फॉर कैंसर विद अवेयरनेस, नॉट फियर" थीम के तहत कैंसर जागरूकता शिविर एवं ओपीडी का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन राउरकेला स्थित अपोलो अस्पताल के सहयोग से किया गया, जिसमें अपोलो अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रवि शंकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर के दौरान उन्होंने रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को कैंसर से संबंधित कई अहम जानकारियां विस्तृत रूप से साझा किया। वहीं कैंसर से जुड़े परामर्श दिया। शिविर एवं ओपीडी में कैंसर से बचाव, समय पर जांच और आधुनिक उपचार पद्धतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. रवि शंकर ने उपस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.