बांदा, मार्च 19 -- बांदा। संवाददाता एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि बेटी का माधवपुर के युवक से प्रेम-प्रसंग था। उसके शराब का लती होने के कारण बेटी ने शादी से इनकार कर दिया था। इस पर उसने होली पर घर आकर धमकाया था कि कहीं और शादी की तो जान से मार देगा। आरोपित की धमकी से सहमी से बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं, पुलिसिया जांच में सामने आया कि घरवाले प्रेमी युवक से किशोरी की शादी को राजी नहीं थे। इस वजह से उसने फांसी लगाई। मटौंध थानाक्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार दोपहर घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घर के पास लगा हैंडपंप ठीक करने पहुंचे मिस्त्री ने किशोरी के घर में आवाज लगाई। घर के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो ठीक बगल रहनेवाला चचेरा भाई घर के अंदर गया। किशोरी को फंदे से लटका देख ची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.