बुलंदशहर, सितम्बर 6 -- पुलिस की तत्परता से पति-पत्नी के विवाद के बाद कमरे में फांसी लगा रही महिला की जान को बचाया गया। मददगार पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। गुरुवार की देर शाम गांव अनीवास निवासी एक युवक ने पीआरबी 112 नंबर की पुलिस गाड़ी पर कार्यरत गाड़ी चालक पवन कुमार और मुख्य आरक्षी आदेश कुमार को फोन पर अवगत कराया कि उसकी पत्नी ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया है, और फांसी लगा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पीआरबी 112 गाड़ी पर तैनात दोनों पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे, और कमरे का दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे पर लटक रही 30 वर्षीय महिला को मौके से उतारकर तत्काल अनूपशहर सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों के उपचार से उसकी तबीयत ठीक हो गई। पुलिस कर्मियों की सजगता को लेकर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने दोनों पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.