कानपुर, दिसम्बर 1 -- पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हांसेमऊ गांव में अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्म हत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों उसे लेकर सीएचसी आए। हांसेमऊ गांव निवासी पचास वर्षीय भूपेन्द्र ने सोमवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सीएचसी मौजूद डॉ.अनूप कुमार सचान ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर किया। बाइक फिसल कर गिरने से युवक की हालत गंभीर पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुगल रोड पर बाइक अनियंत्रित होने पर बरौर थाना क्षेत्र के बेड़ामऊ गांव निवासी पच्चीस वर्षीय सौरभ गंभीर रुप से घायल हो गया। बाइक में सवार युवक भोगनीपुर की ओर जा रहा था। नोनापुर मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से युवक गंभीर घायल हो गया। सीएचसी में डयूटी पर मौज...