लखनऊ, जुलाई 14 -- लखनऊ। पीजीआई के शिव विहार कॉलोनी में विवाहिता और गोसाईंगंज में मजदूर की फांसी लगाकर जान दे दी। तेलीबाग शिव विहार कॉलोनी निवासी निधि सिंह (27) पत्नी अनुराग सिंह ने रविवार रात कमरे में पंखे से फांसी लगा कर जान दे दी। निधि को उनके पिता नीरज सिंह ने लोगों की मदद से फंदे से उतार कर पीजीआई पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। निधि सिंह के पति प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। निधि की शादी 8 फरवरी 2022 को हुई थी। उधर, गोसाईंगंज के निवातीन टोला निवासी मजदूर राहुल रावत (28) रविवार शाम घर के पास सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पास पेड़ से रस्सी के सहारे लटके मिले। परिजन पेड़ उतार से उतार कर राहुल को सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.