हमीरपुर, नवम्बर 16 -- 0 शनिवार को दोपहर घर में लगाई थी फांसी 0 सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई छात्रा की मौत मौदहा, संवाददाता। हाई स्कूल की छात्रा ने अपने ही घर में शनिवार की दोपहर बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव निवासी 16 वर्षीय अधीक्षा पुत्री शिवकुमार ने शनिवार की दोपहर बाद अपने ही घर में दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर छत के कुंडे में बांधकर झूल गई। यह मंजर देख परिजनों के होश उड़ गए आनंन-फानन कस्बे के सरकारी अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। मौत की खबर से पजिनों में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क...