फिरोजाबाद, दिसम्बर 14 -- जिला अस्पताल के एमआईसीयू वार्ड में भर्ती एक किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसने फांसी लगाई थी। थाना उत्तर के मोहल्ला मथुरा नगर निवासी 14 वर्षीय मानसी पुत्री पूरन सिंह ने किन्हीं कारणों के चलते 7 दिसंबर को फांसी लगा ली थी। परिजन उसे आनन फानन में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए थे। जहां से उसे एमआईसीयू वार्ड में रेफर कर दिया। उपचार के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने शव को विच्छेदन गृह में रखवाने के बाद सूचना पुलिस को भेजी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...