पलामू, फरवरी 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नावाजयपुर निवासी 24 वर्षीय महिला नीलम देवी ने अपने घर में गुरुवार सुबह 10 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घर वालों ने सही समय पर पहुंचकर उसे तत्काल एमआरएमसीएच पहुंचाया। महिला के देवर रवींद्र कुमार ने बताया कि सास पुतोह के झगड़े में महिला ने यह कदम उठाया था। सही समय पर पता चलने पर अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी में ऑन ड्यूटी मौजूद डॉक्टर ने बताया कि महिला के गले पर कोई निशान नहीं है । अब स्तिथि स्थित सामान्य है। सही समय पर घर वालो ने अस्पताल पहुंचाया है ।फिर भी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...