गुमला, फरवरी 17 -- गुमला। जिले के सिसई थाना के लकेया निवासी 36 वर्षीय महावीर उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर शव को अपने कब्जे में लेते हुई पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। जानकारी के अनुसार महावीर उरांव अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। परिजन जब महावीर का दरवाजा खोलना चला तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खोलकर अन्दर गए तो पाया कि महावीर फांसी के फंदे में लटका हुआ था। तभी घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...