लखनऊ, जनवरी 7 -- मोहनलालगंज। जबरौली में रहने वाले 50 वर्षीय दयाशंकर ने बुधवार सुबह घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक वह नशा करने का आदी था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जबरौली में रहने वाला दयाशंकर पेशे से मजदूर था। काफी समय से उसे आंखों से ठीक दिखाई नहीं पड़ रहा था। एक बेटा भी एक साल पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। पत्नी शहर में रहकर घरों में काम करती है। एक बेटा भी इन दिनों चोट लगने के चलते चलने फिरने में असमर्थ है। सुबह बेटे ने देखा की पिता का शव कमरे में साड़ी के सहारे छल्ले से लटक रहा है। उसने कुछ लोगों की मदद से आनन-फानन नीचे उतारा लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...