झांसी, जनवरी 15 -- गुरसरांय थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांशीराम कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला गांधीनगर व हाल काशीराम कॉलोनी निवासी यश कुमार अहिरवार (22) बेटा बालमुकुंद अहिरवार नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पिछले दिनों अपने बैंक खाते में जरूरी कागजात जमा करने आया था। बीती देर रात वह देखा गया। इसके बाद कुछ पता नहीं। गुरुवार को जब परिजनों ने उसे फोन किया तो कुछ पता नहीं चला। जिससे उन्हें शंका हुई। वह घर पहुंचे तो अंदर से कमरा बंद था। उन्होंने किसी तरह सीढ़ी लगाकर छज्जे के से कमरे में गए तो दंग रह गए। यश का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह चीख पड़े। फांसी की खबर से आसपास हड़कंप म...