एटा, जनवरी 5 -- फांसी लगने से महिला की मौत हुई थी। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है। इससे पहले घरवालों ने पुलिस को किशोरी का शव चारपाई पर पड़ा मिलने की बात कहीं थी और बीमारी से मौत होने की आशंका जताई थी। थाना मिरहची के अचलपुर निवासी प्रताप सिंह की 15 वर्षीय बेटी शिखा की रविवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पिता ने बताया कि बेटी को घर पर छोड़कर सुबह खेत पर कार्य करने गए थे। दोपहर में घर वापस पहुंचे। कमरे में चारपाई पर बेटी का शव पड़ा मिला था। कॉपी-किताब नीचे पड़ी हुई थी। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मिरहची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सोमवार को दो चिकित्सीय पैनल डा. एके मित्तल, डा. श्वेता राजपूत की देखरेख, वीडियोग्राफी में शव का पोस्टमार्टम हुआ था। पोस्ट...