फिरोजाबाद, सितम्बर 7 -- थाना मटसेना क्षेत्र में शनिवार की रात एक नव विवाहिता की फांसी लगने से मौत हो गई। मृतका के मायका पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज के चलते हत्या का आरोप लगाया है। मटसेना क्षेत्र के गांव द़ौकेली निवासी 20 वर्षीय रुचि पत्नी शिवम की शनिवार रात फांसी पर लटकने से मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। बेटी की मौत का पता चलते ही मृतका के पिता रणवीर सिंह निवासी मधेपुरी थाना बिछवां जनपद मैनपुरी अपने परिवार सहित बेटी के घर पहुंचे। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया रुचि की शादी 4 माह पूर्व थाना मटसेना क्षेत्र के गांव दोकेली निवासी शिवम के साथ की थी। शिवम और उसके परिजन आएदिन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रुचि को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने ही उसकी पुत्री रुचि की फांसी लगाकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.