हरदोई, दिसम्बर 12 -- सांडी। शुक्रवार की सुबह एक छात्रा ने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। एसआई ललित सैनी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रेमप्रसंग की बात सामने आ रही है गांव आदमपुर निवासी राखी (18) कस्बा स्थित बाबा कालेज में कक्षा 12 में पढ़ रही थी। पिता राजेश घर पर कपड़ा सिलाई का काम करते है। राजेश के मुताबिक सुबह वह घर के दरवाजे पर था। पत्नी गीता मवेशियों को चारा डालने गई थी। जबकि दो छोटे बच्चे स्कूल गए थे। जब पत्नी अन्दर पहुंची तब उसे राखी का शव कमरे की धन्नी से फासी के फंदे पर लटका दिखाई दिया। बताया जाता है कि आगामी अप्रैल में राखी की शादी फर्रुखाबाद जिले के नगरिया निवासी बुआ के लड़के रंजीत के साथ होनी थी। राखी के आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इसको लेक...