हरदोई, फरवरी 19 -- हरदोई। दो मासूम बच्चों की मौजूदगी में बुधवार देर रात कमरे में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पति का कहना है कि जब बच्चों के रोने की आवाज पर दरवाजा तोड़ा तब पत्नी लटकी थी। मृतका के पिता ने दामाद पर बेटी की पिटाई करने के आरोप लगाए हैं। सूचना पर नायब तहसीलदार, पुलिस समेत फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। एसएचओ बसन्तराम ने बताया कि पिता की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कस्बे के मोहल्ला नौशहरा निवासी गंगासागर गल्ला मंडी में पल्लेदारी करता है। 23 मई 2021 को उसकी शादी बिलग्राम कोतवाली के बिरनी निवासी माधौ की पुत्री रोशनी से हुई थी। दोनों से एक बेटी और एक बेटा है। पिता माधौ का आरोप है कि सगे भांजे गंगासागर से उसने बेटी की शादी सामर्थ्य मुताबिक दहेज के साथ की थी। लेकिन ...