बुलंदशहर, दिसम्बर 21 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव राजगढ़ी में रविवार की शाम लापता मजदूर का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीण गृह क्लेश के चलते आत्महत्या की बात कह रहे हैं। लखीमपुर खीरी के थाना पाडवा के गांव मोहनपुर निवासी सियाराम पत्नी शांति देवी के साथ गांव राजगढ़ी में चौधरी जगवीर सिंह के यहां गन्ने की छोल करने के लिए करीब बीस दिन पहले गांव आए थे। रविवार की सुबह पति-पत्नी गन्ने की छोल करने के लिए खेत पर चले गए। बताया जाता है कि सुबह पहले दोनों ने शराब का सेवन किया फिर उसके बाद सियाराम कही पर चला गया। दोपहर तक सियाराम वापस नहीं लौटे तो पत्नी ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को पति के लापता होने की जानकारी दी।शाम के समय ग्रामीणों ने मजदूर को तलाश किया तो उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.