फिरोजाबाद, जनवरी 28 -- थाना रसूलपुर क्षेत्र में बुधवार को नव विवाहिता की फांसी पर लटकने से मौत हो गई। आगरा से आए मायके वालों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए आरोप लगाए हैं। पुलिस शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर आई। जनपद आगरा के मलपुरा निवासी ऊषा (30) की शादी थाना लाइनपार के रामनगर छपरिया में हुई थी। पति की मौत के बाद उसने तीन माह पूर्व थाना रसूलपुर के गांव बरकतपुर निवासी रामनरेश के साथ कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद वह आठ वर्ष और छह वर्ष के दो बेटों के साथ रामनरेश के साथ रहती थी। रामनरेश चूड़ी की मजदूरी करता है। रामनरेश की भी यह दूसरी शादी थी। बुधवार को किसी बात को लेकर ऊषा ने कमरे में पहुंचकर फांसी लगा ली। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह में आत्महत्या की बात सामने आई है। तहरीर मिलते ही अग्रिम कार्य...