प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। ट्रांसपोर्ट नगर में एक छात्र ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसने आत्महत्या क्यों की इस बारे में पुलिस और परिजन कुछ नहीं बता सके। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। आरटीओ ऑफिस में एजेंट का काम करने वाले ज्ञान प्रकाश मिश्रा की तीन संतानों में 19 वर्षीय शिखर इकलौता बेटा था। इसी वर्ष झलवा स्थित एक कॉलेज से इंटर की पढ़ाई पूरी करने वाले शिखर ने शनिवार को फांसी लगा ली। पैतृक मकान में पंखे से लटका उसका शव पाया गया। शिखर शनिवार सुबह ही दिल्ली से घर लौटा था। उसकी मां और बहनें नवरात्र से ही कानपुर गई हुई थीं। घटना के वक्त पिता ऑफिस गए थे। रात करीब आठ बजे वह घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। बेटे को फांसी पर लटका ...