संवाददाता, फरवरी 5 -- यूपी के रायबरेली में एक युवकी का शव फंदे से लटका मिला। मामला संदिग्ध बताया जा रहा है और युवक की हत्या के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की सुबह घर के पास स्थित पेड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटकता मिला। शव देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में परिजन व पड़ोसियों ने युवक की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामले में मिली जानकारी के अनुसार भदोखर थाने के परोरा गांव के रहने वाले 22 वर्षीय अनुज कुमार पुत्र सुखराम का शव घर के पास स्थित पेड़ में दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने पड़ोसियों पर...