नवादा, जून 29 -- नवादा/नारदीगंज, नसं/संसू थाना क्षेत्र के ननौरा गांव में शनिवार को एक घर से विवाहिता का फांसी के फंदे से झूलता हुआ शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान ननौरा गांव निवासी सोनू चौधरी की 20 वर्षीय पत्नी पूनम देवी के रुप में की गई है। घटना शुक्रवार की रात की बताई गई है। इधर, मृतका के मायके के परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतका का मायके हिसुआ थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव बताया गया है। मृतका के मायके परिजनों ने बताया कि सुबह में ससुराल वालों ने पूनम की बीमारी को लेकर जानकारी दी थी। तब परिवार के सदस्य उसके ससुराल पहुंचे। वहां जाकर देखा कि ससुराल वाले घर छोड़कर गायब हैं और पूनम का शव फांसी के फंदे से झूल रहा है। तब इसकी जानकारी नारदीगंज थाना की पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.