अमरोहा, मई 6 -- ढवारसी। विवाहिता का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच पंचायत में हुए समझौते के बाद कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। बिना पोस्टमार्टम शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। मामला थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव भूवरा का है। गांव निवासी वीरेंद्र सिंह की शादी सात वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव ओगपुरा निवासी किरन के संग हुई थी। दंपति पर एक बेटा व एक बेटी है। वीरेंद्र मेरठ में मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीया किरन का शव सोमवार शाम घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। खबर लगते ही मायके वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामला निपटाने के लिए गांव में पंचायत बैठ गई। कई घंटे तक चली पंचायत में तय हुआ कि वीरेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.