बागपत, फरवरी 21 -- छपरौली। छपरौली थाना क्षेत्र के कुरड़ी गांव में फौजी की पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के मायके वालों को घटना का पता चला, तो वे बेटी की ससुराल पहुंच गए। जहां उन्होंने ससुरालियों पर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कुरड़ी गांव में विवाहिता छाया का शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों को घटना का पता चला, तो उनमें कोहराम मच गया। मृतका के पिता धर्मेंद्र ने बताया कि वर्ष 2014 में छाया की शादी कुरड़ी गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। जिसके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 12 वर्षीय और बेटा 10 वर्षीय है। छाया का पति जाट रेजीमेंट का जवान है। वर्तमान में उसकी तैनाती पठानकोट में चल रही है। बताया कि दामाद चार द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.