मैनपुरी, दिसम्बर 15 -- कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरबोझी में नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली और मौत का कारण जानने के लिए शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया है। सोमवार की सुबह पुलिस को जानकारी दी गई कि चंद्रपुरबोझी निवासी 22 वर्षीय गंगा पत्नी रामानंद कश्यप का शव फांसी के फंदे पर लटका है। गंगा की 10 माह पहले ही शादी हुई थी। जानकारी मिलते ही ज्योति निवासी उसके पिता रामवीर कश्यप तथा परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि मृतका का पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसने फांसी क्यों लगाई इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कार...