कौशाम्बी, मार्च 12 -- कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम गांव निवासी एक युवक ने सोमवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। खुदकुशी के पीछे पत्नी से अनबन की बात सामने आई है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। कशिया पश्चिम गांव निवासी राजपूत (25) पुत्र घनश्याम मजदूरी करता था। सोमवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। कुछ देर बाद किसी काम से परिवार वाले रवि के कमरे में गए तो देखा कि वह उसका शव चुल्ले पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटक रहा था। यह देख परिवारीजन चीख पड़े। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.