कौशाम्बी, दिसम्बर 2 -- महिला का शव मंगलवार की सुबह घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उसने खुदकुशी की या हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया, यह साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम गच गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। सैनी थाना क्षेत्र के थुलबुला मजरा काजीपुर निवासी अनिल कुमार मजदूरी करता है। उसकी पत्नी 30 वर्षीय संगीता देवी गृहणी थी। मंगलवार की सुबह अनिल मजदूरी करने चला गया था। जबकि संगीता घर पर दो बच्चों के साथ थी। कुछ देर बाद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी किसी तरह घर के भीतर पहुंचे तो देखा कि वहां संगीता का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसकी जानकारी होते ही पति समेत अन्य परिवारीजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मृत...