रामपुर, नवम्बर 26 -- रामपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम ऊधमपुर निवासी तनवीर अहमद खेती किसानी करते हैं। मंगलवार की दोपहर तनवीर व परिवार के अन्य पुरुष खेतों पर काम करने गए हुए थे। घर में तनवीर की पत्नी रुखसार बेगम (32) व अन्य महिलाएं मौजूद थीं। दोपहर करीब 12 बजे परिवार की महिलाओं ने देखा कि रुखसार कमरे में पंखे से झूल रही है। उसने पंखे और गले में दुप‌ट्टा बांध रखा था। महिलाओं की चीख निकल गई। सूचना पर खेतों में काम कर रहे परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पाकर खजुरिया थाना प्रभारी पंकज पंत टीम के साथ गांव पहुंचे और महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा। जानकारी मिलने पर बरेली जिले के बाना शाही के गांव सुल्तानपुर से मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर शव फंदे पर टांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पु...