फतेहपुर, अक्टूबर 29 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के पखरौली गांव में बुधवार शाम एक महिला ने फांसी लगा जान दे दी। मायके वालों ने पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज के लिये प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरु कर दी है। कल्याणपुर थाना के गौसपुर निवासी रामनाथ ने बताया कि पौत्री मोनी की शादी दो वर्ष पूर्व पखरौली निवासी कमल कुमार लोधी के साथ की थी। शादी में दान दहेज दिया था। लेकिन कमल की आदतें ठीक नहीं थी। वह शराब का आदी था। आये दिन दहेज को लेकर मोनी के साथ मारपीट करता था। कुछ दिन पहले पत्नी और दो वर्ष की बेटी गौरी को छोड़कर मुंबई चला गया था। दीवाली पर घर लौटा था। इसके बाद से फिर मारपीट शुरु कर दी थी। बुधवार सुबह फिर से मारपीट की थी। इसके बाद शाम करीब चार बजे मोनी के घर में ही फांसी के फंदे पर लट...