सिमडेगा, मार्च 9 -- बानो, प्रतिनिधि। जिला कृषि विभाग के द्वारा शनिवार को फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना के तहत बांकी पंचायत में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में रस चूसक कीट से निदान के लिए दशपर्णी अर्क बनाने की विधि बताई गई। मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक ओबैदुल्लाह एहरार के द्वारा किसानों को फसल सुरक्षा के लिए कीट व्याधि और रोग नियंत्रण की आवश्यकता पर बल दिया गया, ताकि खेती कार्य में आने वाले समस्याओं का निदान अपने स्तर से किया जा सके। मौके पर कई किसान उपस्थित थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.