बांदा, फरवरी 18 -- बांदा। संवाददाता चिल्ला थाने के डिघवट गांव निवासी किसान पप्पू उर्फ शशिभूषण ने थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि मंगलवार को शाम वह खेत की सिंचाई कर रहे थे। तभी गांव के ही राकेश उर्फ बिल्लू अपने भाई रामजी व पूरन के साथ आया। तीनों ने मिलकर उसकी लाठी-डंडों से पिटाई। वह लहूलुहान हो गया तो हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...