अमरोहा, अप्रैल 8 -- भारतीय किसान संघ पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पांच सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को सौंपते हुए बिजली कटौती तत्काल रोकने की मांग उठाई है। संगठन जिलाध्यक्ष ने कहा कि फसल सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। बिजली कटौती को लेकर किसानों में भारी रोष है। पहले सिंचाई के लिए 18 घंटे बिजली मिल रही थी, जो गर्मी बढ़ने के साथ ही घटकर सात घंटे पर आ गई है। चिंता की बात यह है कि सात घंटे बिजली भी दो शिफ्टों में दी जा रही है। मांग करते हुए कहा कि फसल सिंचाई के लिए कम से कम 12 घंटे बिजली दी जानी चाहिए। वंचित उपभोक्ताओं के राशन कार्ड जल्द बनाने, टूटी सड़कों की मरम्मत कराने, छुट्टा पशु पकड़वाने की गुहार भी लगाई। चेताया कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अगले महीने की मासिक बैठक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.