मुरादाबाद, अगस्त 27 -- मुरादाबाद। किसानों की खेती और फसलों के आच्छादन का स्पष्ट विवरण रखने के लिए कृषि विभाग 30 लाख रुपये खर्च करेगा। इसके लिए कर्मचारी क्रियाशील कर दिए गए हैं। फसल सर्वेक्षण प्रशासन को खेती की वास्तविक जानकारी देगा। जिसके आधार पर किसानों को सरकारी योजनाओं से संतृप्त भी किया जाएगा। डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए विभाग ने ऐप पर फसल का विवरण भरने की फॉर्म जारी किया है, जिस पर किसान की खेती योग्य भूमि के गाटा का विवरण भरा जा रहा है। जनपद में 5,90, 587 गाटा में खेती की गई है। कर्मचारी किस गाटे में कौन सी फसल बोई गई है, उसका प्रकार दर्ज कर रहे हैं। प्रत्येक गाटा फीडिंग पर कृषि विभाग 5 रुपये खर्च करेगा। इस अभियान में अब कृषि विभाग, पंचायत सहायक, रोजगार सेवकों को जिम्मेदारी दी गई है। जनपद में खेती करने वालों की संख्या करीब 3.14 लाख है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.